

योजना के विषय में महत्वपूर्ण बिन्दु
मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना (शैक्षिक भ्रमण योजना ) 2025-26 के अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालयों, परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में संस्थागत रुप से अध्ययनरत मेधावी एवं विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों का शैक्षिक अभिमुखीकरण करने तथा देश के बहु-आयामी संस्कृति से जोडते हुए लब्ध प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में हो रहे शोध, शिक्षा नवाचार संस्कृति आदि से परिचित कराने हेतु इस योजना को शुरू किया गया । इस योजना के अन्तर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्थानो में भ्रमण करने के लिए ले जाया गया । शहीद महेन्द्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी (बनलेख), जनपद बागेश्वर महाविद्यालय से 2025-26 में इस योजना के अन्तर्गत 01 छात्रा गयी । यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि अति-दुर्गम महाविद्यालय होने के बाद भी हमारे महाविद्यालय की छात्रा 10KM पैदल चल के आती हैं, कडी मेहनत कर के राज्य में 2025-26 में प्रीति मेहता ने कला वर्ग में 9वाँ स्थान प्राप्त किया था ।


योजना के विषय में महत्वपूर्ण बिन्दु
मुख्यमंत्री विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना (शैक्षिक भ्रमण योजना ) 2024-25 के अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालयों, परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में संस्थागत रुप से अध्ययनरत मेधावी एवं विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों का शैक्षिक अभिमुखीकरण करने तथा देश के बहु-आयामी संस्कृति से जोडते हुए लब्ध प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में हो रहे शोध, शिक्षा नवाचार संस्कृति आदि से परिचित कराने हेतु इस योजना को शुरू किया गया । इस योजना के अन्तर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्थानो में भ्रमण करने के लिए ले जाया गया । शहीद महेन्द्र सिंह भाकुनी राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी (बनलेख), जनपद बागेश्वर महाविद्यालय से 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत 01 छात्रा गयी । यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि अति-दुर्गम महाविद्यालय होने के बाद भी हमारे महाविद्यालय की छात्रा 10KM पैदल चल के आती हैं, कडी मेहनत कर के राज्य में 2024-25 में प्रिया जोशी ने कला वर्ग में 14वाँ स्थान प्राप्त किया था ।































